दोहा, सऊदी अरब का क़तर पर हमले का इरादा था
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i52481-दोहा_सऊदी_अरब_का_क़तर_पर_हमले_का_इरादा_था
कतर के रक्षा मंत्री का कहना है कि सऊदी अरब ने 2014 में क़तर पर सैन्य हमले की साज़िश रची थी।
(last modified 2023-04-09T06:25:50+00:00 )
Nov २१, २०१७ २०:३९ Asia/Kolkata
  • दोहा, सऊदी अरब का क़तर पर हमले का इरादा था

कतर के रक्षा मंत्री का कहना है कि सऊदी अरब ने 2014 में क़तर पर सैन्य हमले की साज़िश रची थी।

समाचार एजेंसी तसनीम के अनुसार क़तर के रक्षा मंत्री ख़ालिद अलअतिया ने कहा है कि हमारे पास इस बात के पुख़्ता सुबूत मौजूद हैं कि सऊदी अरब ने 2014 में क़तर पर सैन्य हमले का इरादा किया था।

क़तर के रक्षा मंत्री ने कहा कि सऊदी अरब, मिस्र और क़तर के बीच बेहतर होते संबंधों में भी बाधा डाल रहा है। उन्होंने कहा कि हम अपने देश की रक्षा करेंगे, हालांकि, हम ख़ुदा के अलावा किसी और से नहीं डरते हैं।

ख़ालिद अलअतिया ने कहा क़तर की आर्थिक घेराबंदी करने वाले दो देशों के प्रमुख 1996 में क़तर में विद्रोह का नेतृत्व कर रहे थे लेकिन उनके द्वारा विद्रोह की साज़िश नाकाम हो गई थी। उन्होंने कहा कि सऊदी अरब का साथ देने वाले यह जान लें कि भविष्य में वे भी आले सऊद शासन की साज़िशों का शिकार हो सकते हैं।

क़तर के रक्षा मंत्री ने कहा कि हाल में क़तर की जनता के सामने जो संकट उत्तपन हुआ वह वैसा ही था जैसा 1996 में हुआ था लेकिन इस बार हम पहले से ही सऊदी अरब के षड़यंत्रों का मुक़ाबला करने के लिए तैयार थे। (RZ)