ईरानी सेना दाइश जैसे दुष्ट गुटों से मुक़ाबले के लिए तैयार
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i52563-ईरानी_सेना_दाइश_जैसे_दुष्ट_गुटों_से_मुक़ाबले_के_लिए_तैयार
ईरान के चीफ़ आॅफ़ आर्मी स्टाफ़ ने कहा है कि सेना दाइश जैसी बुराइयों को रोकने के लिए पूरी तरह से तेयार है और शत्रु के मोर्चे को अपनी शक्ति से पराजित कर देगी।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Nov २३, २०१७ ०९:२० Asia/Kolkata
  • ईरानी सेना दाइश जैसे दुष्ट गुटों से मुक़ाबले के लिए तैयार

ईरान के चीफ़ आॅफ़ आर्मी स्टाफ़ ने कहा है कि सेना दाइश जैसी बुराइयों को रोकने के लिए पूरी तरह से तेयार है और शत्रु के मोर्चे को अपनी शक्ति से पराजित कर देगी।

ब्रिगेडियर जनरल मुहम्मद बाक़ेरी ने आतंकी गुट दाइश की पराजय और उसकी स्वयंभू ख़िलाफ़त की समाप्ति तथा इस्लामी प्रतिरोध के मोर्चे की वैभवशाली विजय पर गुरुवार को इस्लामी क्रांति के वरिष्ठ नेता आयतुल्लाहिल उज़मा सैयद अली ख़ामेनेई के नाम बधाई पत्र में लिखा है कि यद्यपि दाइश का अंत, अमरीका और वाइट हाउस के क्षेत्र और क्षेत्र से बाहर के समर्थकों के अपवित्र वर्चस्व की समाप्ति की शुभ सूचना है लेकिन आपके रणनैतिक व महत्वपूर्ण मार्गदर्शनों ने दुश्मन के मुक़ाबले में ईरानी सेना की होशियारी को अपरिहार्य आवश्यकता व प्राथमिकता बना दिया है।

 

उन्होंने इस पत्र में लिखा है कि ईरान की सेना क्षेत्रीय सहयोग से और आतंकवाद एवं इस्लाम के कट्टर दुश्मनों से मुक़ाबले के संकल्प के साथ दाइश जैसे फ़ित्नों को उभरने से रोकने के लिए अपनी पूरी शक्ति व क्षमता का इस्तेमाल करेगी। ब्रिगेडियर जनरल मुहम्मद बाक़ेरी ने लिखा है कि ईरानी सेना, देश की स्वाधीनता, अखंडता, राष्ट्रीय सुरक्षा और इस्लामी क्रांति व अपनी प्रतिरक्षा क्षमता की रक्षा करते हुए दुश्मन के मोर्चे को यथावत धूल चटाती रहेगी। (HN)