ईरान में जिस जगह को आईएईए देखना चाहे देख सकता है, अमानो
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i52655-ईरान_में_जिस_जगह_को_आईएईए_देखना_चाहे_देख_सकता_है_अमानो
अंतर्राष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी आईएईए के महानिदेशक ने ईरान द्वारा परमाणु समझौते की पाबंदी की एक बार फिर पुष्टि की।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Nov २४, २०१७ १५:२५ Asia/Kolkata
  • ईरान में जिस जगह को आईएईए देखना चाहे देख सकता है, अमानो

अंतर्राष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी आईएईए के महानिदेशक ने ईरान द्वारा परमाणु समझौते की पाबंदी की एक बार फिर पुष्टि की।

शेनहुआ के अनुसार, यूकिया अमानो ने जनेवा में आईएईए के बोर्ड की बैठक में बल दिया कि ईरान परमाणु समझौते जेसीपीओए की पाबंदी कर रहा है।

उन्होंने कहा कि ईरान में जिस स्थान को देखने की ज़रूरत है वहां एजेंसी की पहुंच है।

आईएईए ने गुरुवार को अपनी सामयिक रिपोर्ट में एक बार फिर ईरान द्वारा आईएईए की पाबंदी की पुष्टि की। यह आईएईए की जेसीपीओए के बारे में नवीं रिपोर्ट है। इन सभी रिपोर्टों में ईरान द्वारा इस अंतर्राष्ट्रीय समझौते के पालन की पुष्टि की गयी है। (MAQ/N)