ईरानी नौसेना ने अपने अत्याधुनिक उपकरणों और संसाधनों का अनावरण किया
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i52997-ईरानी_नौसेना_ने_अपने_अत्याधुनिक_उपकरणों_और_संसाधनों_का_अनावरण_किया
इस्लामी गणतंत्र ईरान की नौसेना ने वरिष्ठ कमांडरों की मौजूदगी में अपने नवीनतम रक्षा उत्पादों को लॉन्च किया है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Nov २९, २०१७ १४:४६ Asia/Kolkata
  • ईरानी नौसेना ने अपने अत्याधुनिक उपकरणों और संसाधनों का अनावरण किया

इस्लामी गणतंत्र ईरान की नौसेना ने वरिष्ठ कमांडरों की मौजूदगी में अपने नवीनतम रक्षा उत्पादों को लॉन्च किया है।

ईरान की नौसेना के कमांडर एडमिरल हुसैन ख़ानज़ादी की उपस्थिति में ईरानी नौसेना ने बुधवार को ईरानी विशेषज्ञों के प्रयासों से 9 प्रकार के नवीनतम अत्याधुनिक उपकरणों और संसाधनों का अनावरण किया।

ईरानी शोधक्रताओं और विशेषज्ञों द्वारा तैयार किए गए इन उपकरणों में डिजिटल ऑटो पायलट, तारपीडो एक्सपीरिया मेंटर प्रणाली, रिमोट कंट्रोल ड्रोन बूट, ज्वलंत तारपीडो नीटयू ईंधन, लॉरजेस्ट प्रशिक्षण जहाज़, नैनो कोटिंग, थंडर बोल्ट टेस्टर, और वारगेम साइमोलियटर शामिल हैं।

उल्लेखनीय है कि ईरान में 28 नवंबर को नौसेना दिवस के रूप में मनाया जाता है। 28 नवंबर को देश की नौसेना के जवानों ने तानाशाह सद्दाम के शासनकाल में, इराक़ के अलबकर और अलअमिया ऑयल टर्मिनल को निशाना बनाते हुए दो तिहाई टर्मिनल को ध्वस्त कर दिया था और वहां के सबसे ऊंचे टॉवर पर ईरान के झंड़े को लहरा दिया था। (RZ)