इस्लामी क्रान्ति कभी पुरानी नहीं होगी
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i53563-इस्लामी_क्रान्ति_कभी_पुरानी_नहीं_होगी
ईरान के इस्लामी क्रान्ति संरक्षक बल की अलक़ुद्स फ़ोर्स के प्रमुख जनरल क़ासिम सुलैमानी ने कहा कि इस्लामी क्रान्ति, इस्लामी लोकतांत्रिक व्यवस्था तथा इस्लामी क्रान्ति के वरिष्ठ नेता से लोगों का हार्दिक लगाव और श्रद्धा दिन प्रतिदिन बढ़ती ही जा रही है
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Dec ०८, २०१७ १५:५६ Asia/Kolkata
  • इस्लामी क्रान्ति कभी पुरानी नहीं होगी

ईरान के इस्लामी क्रान्ति संरक्षक बल की अलक़ुद्स फ़ोर्स के प्रमुख जनरल क़ासिम सुलैमानी ने कहा कि इस्लामी क्रान्ति, इस्लामी लोकतांत्रिक व्यवस्था तथा इस्लामी क्रान्ति के वरिष्ठ नेता से लोगों का हार्दिक लगाव और श्रद्धा दिन प्रतिदिन बढ़ती ही जा रही है

जनरल क़ासिम सुलैमानी ने कहा कि हम आज देख रहे हैं कि युवा पीढ़ी इस्लामी व्यवस्था के सिद्धांतों से गहरा प्रेम करती है।

जनरल क़ासिम सुलैमानी ने किरमान शहर में एक समारोह में बोलते हुए कहा कि कहा कि हमारी क्रान्ति कभी पुरानी होने वाली नहीं है इसका कारण यह है कि इस क्रान्ति की प्रवृत्ति धार्मिक है।