स्वीट्ज़रलैंड का राजदूत विदेशमंत्रालय में तलब, निकी हेली के बयान पर आपत्ति
इस्लामी गणतंत्र ईरान के विदेशमंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र संघ में अमरीका की स्थाई प्रतिनिधि की ग़ैर ज़िम्मेदाराना कार्यवाही पर आपत्ति जताते हुए स्वीटज़रलैंड के राजदूत को तलब किया है।
इस्लामी गणतंत्र ईरान के विदेशमंत्रालय के प्रवक्ता बहराम क़ासिमी ने कहा कि तेहरान में अमरीका के हितों के रक्षक स्वीट्ज़रलैंड के राजदूत को संयुक्त राष्ट्र संघ में अमरीका की राजदूत निकी हेली के ग़ैर ज़िम्मेदाराना बयान पर आपत्ति जताते हुए विदेशमंत्रालय में तलब किया गया और निकी हेली के ग़ैर ज़िम्मेदाराना, निराधार और ग़ैर सोचे समझे बयान पर आधारिक रूप से आपत्ति दर्ज की।
ईरान के विदेशमंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि विदेशमंत्रालय के अधिकारी ने स्वीट्ज़रलैंड के राजदूत से मुलाक़ात में निकी हेली के भड़काऊ, निराधार और ग़ैर ज़िम्मेदाराना बयान की निंदा करते हुए तेहरान की ओर से आधिकारिक आपत्ति जताई है। ज्ञात रहे संयुक्त राष्ट्र संघ में अमरीका की स्थाई राजदूत ने दावा किया था कि ईरान ने यमन को मीज़ाइल दिए हैं और उन्होंने मीज़ाइल के टुकड़ों को दिखाते हुए दावा किया कि यह वह मीज़ाइल हैं जो ईरान ने यमन को दिए हैं।
इस्लामी गणतंत्र ईरान के विदेशमंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि तेहरान में स्वीट्ज़रलैंड के राजदूत से मुलाक़ात में निकी हेली के दावे का खंडन करते हुए कहा गया है कि यह कार्यवाही क्षेत्र में युद्ध और हिंसा को भड़काने की स्पष्ट मिसाल है। (AK)