निकी हेली के नाटक की शिकायत करेगा ईरान
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i54273-निकी_हेली_के_नाटक_की_शिकायत_करेगा_ईरान
इस्लामी गणतंत्र ईरान के रक्षा मंत्री ने कहा है कि तेहरान, संयुक्त राष्ट्र संघ में अमरीकी प्रतिनिधि निकी हेली के ईरान विरोधी झूठे दावों की शिकायत करेगा।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Dec १९, २०१७ १७:०८ Asia/Kolkata
  • निकी हेली के नाटक की शिकायत करेगा ईरान

इस्लामी गणतंत्र ईरान के रक्षा मंत्री ने कहा है कि तेहरान, संयुक्त राष्ट्र संघ में अमरीकी प्रतिनिधि निकी हेली के ईरान विरोधी झूठे दावों की शिकायत करेगा।

इस्लामी गणतंत्र ईरान के रक्षा मंत्री ब्रिग्रेडियर जनलर अमीर हातेमी ने संयुक्त राष्ट्र में अमेरिकी प्रतिनिधि निकी हेली के ईरान के ख़िलाफ़ किए गए घटिया और बेबुनियाद दावों के प्रतिक्रिया में कहा है कि तेहरान, अमेरिकी प्रतिनिधि के इस क़दम की संयुक्त राष्ट्र में शिकायत करेगा।

अमीर हातेमी ने कहा कि ईरान अपने उस आवेदन की भी पैरवी कर रहा है जिसमें  तेहरान ने संयुक्त राष्ट्र से मीसाइल के टुकड़े उसे सौंपने की मांग की है। उन्होंने कहा की हम उन लोहे के टुकड़ों की जांच करना चाहते हैं जिसको निकी हेली ने पत्रकारों के सामने रखकर ईरान पर यमन को मिसाइल देने का आरोप लगाया था।

याद रहे कि कुछ दिन पहले निकी हेली ने संयुक्त राष्ट्र कार्यालय में संवाददाता सम्मेलन के दौरान लोहे का एक टुकड़ा दिखाकर दावा किया था कि यह वह मिसाइल का टुकड़ा है जो नवंबर में सउदी राजधानी रियाज़ पर यमनी सेना ने फ़ायर किया था। निकी हेली ने मिसाइल का टुकड़ा दिखाते हुए यह भी दावा किया था कि यह मिसाइल ईरान का बना हुआ है।

हेली ने ऐसी स्थिति में ईरान पर अंसारूल्लाह को हथियार देने का दावा किया है कि जब सऊदी अरब, अमेरिका द्वारा दिए जा रहे हथियारों से यमन की पीड़ित जनता पर पाश्विक हमले कर रहा है।

ईरान के रक्षा मंत्री ब्रिग्रेडियर जनलर अमीर हातेमी ने कहा कि ईरान के दुश्मन जो भी चाहें दावे करें लेकिन तेहरान संयुक्त राष्ट्र में अमरीका के इस क़दम की शिकायत करने के साथ ही यह आग्रह भी करेगा कि जिस लोहे के टुकड़े को ईरानी मिसाइल का टुकड़ा बताया जा रहा है उसे जांच के लिए तेहरान को सौंपा जाए (RZ)