ज़ायोनियों से मुक़ाबले के लिए इस्लामी सेना की आवश्यकताः ईरान
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i54359-ज़ायोनियों_से_मुक़ाबले_के_लिए_इस्लामी_सेना_की_आवश्यकताः_ईरान
हुसैन शैखुल इस्लाम ने कहा है कि ज़ायोनियों के ख़तरे से ढंग से निबटने के लिए इस्लामी सेना की आवश्यकता है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Dec २१, २०१७ १०:५८ Asia/Kolkata
  • ज़ायोनियों से मुक़ाबले के लिए इस्लामी सेना की आवश्यकताः ईरान

हुसैन शैखुल इस्लाम ने कहा है कि ज़ायोनियों के ख़तरे से ढंग से निबटने के लिए इस्लामी सेना की आवश्यकता है।

विदेश मंत्री के सलाहकार हुसैन शैख़ुल इस्लाम ने स्पष्ट शब्दों में कहा है कि ज़ायोनी शासन के ख़तरे से उचित ढंग से निबटने के लिए इस्लामी सेना की आवश्यकता है।  गुरूवार को एक सम्मेलन को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि बैतुल मुक़द्दस के बारे में अमरीकी राष्ट्रपति के हालिया बयान का मुक़ाबला करने के लिए सारे इस्लामी देशों की संसदों की देखरेख में एेसी सेना की स्थापना की जाए जो बैतुल मुक़द्दस को आज़ाद कराने के लिए प्रयास करे।

उन्होंने कहा कि इस्लामी देशों की इस सेना में ज़ायोनी शासन, अमरीका और उसके समर्थकों से मुक़ाबले की क्षमता होनी चाहिए।  शैख़ुल इस्लाम ने कहा कि इस सेना का मुख्य लक्ष्य बैतुल मुक़द्दस की स्वतंत्रता होना चाहिए।  उन्होंने कहा कि अमरीका को यह पता है कि यदि वह इस समय अपने दूतावास को बैतुल मुक़द्दस स्थानांतरित न करे तो भविष्य में यह काम करने के लिए उसके पास क्षमता कम होगी।  ईरान के विदेश मंत्री के सलाहकार शैख़ुल इस्लाम का कहना था कि जैसे-जैसे समय बीतता जाएगा क्षेत्र में अमरीका कमज़ोर होता जाएगा।