ट्रम्प ने ईरानी जनता का फिर किया अपमान
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i55077-ट्रम्प_ने_ईरानी_जनता_का_फिर_किया_अपमान
अमरीकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रम्प ने अपने ताज़ा अपमानजनक बयान में ईरानी राष्ट्र को भूखा कहा।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jan ०२, २०१८ ०३:२५ Asia/Kolkata
  • ट्रम्प ने ईरानी जनता का फिर किया अपमान

अमरीकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रम्प ने अपने ताज़ा अपमानजनक बयान में ईरानी राष्ट्र को भूखा कहा।

समाचार एजेंसी फ़ार्स के अनुसार, ट्रम्प ने दावा किया कि ईरानी ओबामा सरकार की ओर से उनके साथ हुयी ख़तरनाक सहमति के बाजवूद, सभी स्तर पर दिवालिया हो रहे हैं।

ट्रम्प ने अपने ट्वीटर पेज पर अपमानजनक भाषा में लिखा कि ईरानियों के पास खाने को नहीं है।

ग़ौरतलब है कि ट्रम्प ने ईरानी राष्ट्र के लिए इस तरह की अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल एसे समय किया है जब ईरान में बढ़ती महंगायी के ख़िलाफ़ कुछ शहरों में ईरानी जनता के हालिया प्रदर्शन का उन्होंने समर्थन किया था। ट्रम्प के इस समर्थन पर ईरानी राष्ट्रपति रूहानी ने रविवार को बल दिया कि अमरीकी राष्ट्रपति किस बुनियाद पर ईरानी राष्ट्र से हमदर्दी जता रहे हैं जबकि अभी कुछ महीना पहले ही उन्होंने ईरानी राष्ट्र को आतंकवादी कहा था।

ट्रम्प ने 13 अक्तूबर को ईरान के ख़िलाफ़ अपने निराधार आरोप को दोहराते हुए फ़ार्स खाड़ी के लिए अरब खाड़ी शब्द का इस्तेमाल किया था जिस पर पूरी दुनिया में ईरानियों ने प्रतिक्रिया जतायी थी।

अमरीकी राष्ट्रपति के हैरत में डालने वाले बयानों व ट्वीट इस हद तक बढ़ गए हैं कि अमरीका के कुछ मनोचिकित्सा केन्द्र ट्रम्प के मानसिक स्वास्थ्य की ओर से सचेत कर रहे हैं। (MAQ/N)