आज सुबह पवित्र नगर मशहद में प्रदर्शन हुआ
ईरान के पवित्र नगर मशहद में आज सुबह उपद्रवी और असामाजिक तत्वों के खिलाफ प्रदर्शन हुआ है।
प्रदर्शनकारियों ने अमेरिका मुर्दाबाद और इस्राईल मुर्दाबाद के नारे लगाये और ईरान की इस्लामी व्यवस्था के प्रति अपने समर्थन और विश्व साम्राज्य से मुकाबला जारी रहने पर बल दिया।
जनता ने बुधवार को भी ईरान के विभिन्न प्रांतों व नगरों में इस्लामी व्यवस्था के समर्थन और उपद्रवी तत्वों के खिलाफ प्रदर्शन किया था।
कल शुक्रवार को भी इस्लामी व्यवस्था के समर्थन और उपद्रवी तत्वों के आयोजन की सूचना है।
ज्ञात रहे कि 28 दिसंबर गुरूवार को ईरान के कुछ शहरों में लोगों ने मंहगाई के खिलाफ और इसी प्रकार कुछ संस्थाओं में लोगों के पैसों के डूब जाने और सरकार की कमज़ोर निगरानी के खिलाफ प्रदर्शन किया था परंतु उपद्रवी व अवसरवादी तत्वों में इन शांतिपूर्ण प्रदर्शनों को हिंसक रूप दे दिया। MM