दाइश ने किया ईरान में उपद्रवियों का समर्थन
अमरीका और ज़ायोनी शासन के बाद आतंकवादी गुट दाइश ने ईरान में उपद्रवियों का खुलकर समर्थन किया है।
ईरान में हालिया दिनों में हुए प्रदर्शनों में उपद्रव फैलाने वालों का समर्थन करते हुए दाइश ने इसे सराहनीय काम बताया है।
एसोसिएटेड प्रेस के अनुसार दुनिया के सबसे ख़ूंखार आतंकवादी गुट दाइश ने "अन्नबा" नामक अपनी साप्ताहिक पत्रिका में ज़ायोनी प्रक्रिया का समर्थन करते हुए ईरान में उपद्रव करने वालों के काम को क्रांति की संज्ञा दी है। दाइश ने उपद्रवियों के समर्थन का एलान किया है। इससे पहले अमरीका, ज़ायोनी शासन और सऊदी अरब की ओर से उपद्रवियों की सराहना की जा चुकी है। ईरान के विदेशमंत्री जवाद ज़रीफ़ ने कहा है कि सऊदी अरब और दाइश, ट्रम्प का समर्थन करते हुए उपद्रवियों का समर्थन कर रहे हैं।
उल्लेखनीय है कि ईरान के कुछ शहरों में हालिया दिनों प्रदर्शन हुए जिनमें भाग लेने वालों ने महंगाई, बेरोज़गारी तथा सरकार के कमज़ोर प्रबंधन के खिलाफ़ नारे लगाए। इसी बीच कुछ उपद्रवी तत्वों ने विदेशी मदद से मौक़े का फ़ायदा उठाते हुए उपद्रव फैलाया।