ईरान की हालिया घटनाओं के बारे में नक़ली वीडियो और फ़ोटो ...
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i55497-ईरान_की_हालिया_घटनाओं_के_बारे_में_नक़ली_वीडियो_और_फ़ोटो_...
फ्रांस के एक टीवी चैनल ने बताया कि ईरान में घटी हालिया घटनाओं के बारे में सोशल मीडिया पर जारी कुछ वीडियो और फ़ोटो नक़ली थे, जिनका संबंध दूसरे देशों में हुए हिंसक प्रदर्शनों से था।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jan ०८, २०१८ १६:५८ Asia/Kolkata
  • ईरान की हालिया घटनाओं के बारे में नक़ली वीडियो और फ़ोटो ...

फ्रांस के एक टीवी चैनल ने बताया कि ईरान में घटी हालिया घटनाओं के बारे में सोशल मीडिया पर जारी कुछ वीडियो और फ़ोटो नक़ली थे, जिनका संबंध दूसरे देशों में हुए हिंसक प्रदर्शनों से था।

फ्रांस के टीवी चैनल ने एक रिपोर्ट में बताया है कि ऐसे कई वीडियो और चित्रों को यह कहकर दिखाया गया है कि यह ईरान में हुए हालिया विरोध पदर्शनों के हैं जबकि उन वीडियो और फ़ोटो का संबंध ईरान में हुए प्रदर्शनों से नहीं था।

फ्रांसीसी टीवी एंकर ने इस संबंध में दो घटनाओं की ओर इशारा करते हुए कहा कि एक वीडियो क्लिप, अर्जेन्टीना में हुए विरोध प्रदर्शन से संबंधित थी और इसी तरह दूसरा वीडियो क्लिप बहरैन में 2011 में हुए उग्र प्रदर्शन की थी, जिसको बताया जा रहा है कि यह ईरान में हुए प्रदर्शन की है।

उल्लेखनीय है कि ईरान के कुछ शहरों में कुछ दिन पहले, बढ़ती मंहगाई के विरोध में  कुछ लोगों ने देश में प्रदर्शन किए थे। इन प्रदर्शनों के दौरान कुछ आसमाजिक तत्वों ने प्रदर्शनकारियों के बीच घुसकर उप्रदव करने का प्रयास किया था, जिसपर कुछ पश्चिमी और अरब देशों के संचार माध्यमों,  विशेष रूप से सोशल मीडिया पर, इस मुद्दे को ग़लत तरीक़े से उछालने की भरपूर कोशिश की।

इसी संबंध में पश्चिमी और अरब देशों के कुछ समाचार चैनलों और सोशल मीडिया ने जमकर ऐसी वीडियो और फ़ोटो का इस्तेमाल किया कि जिसका संबंध ईरान में हुए प्रदर्शनों से था ही नहीं बल्कि वे वीडियो और फ़ोटो किसी और देश में हुए विरोध-प्रदर्शनों के थे।

उल्लेखनीय है कि कुछ दिन पहले ईरान में हुए महंगाई के ख़िलाफ़ विरोध-प्रदर्शनों में उप्रदव के विरोध में पूरे ईरान में, जनता ने भारी रैलियां निकालकर उप्रदव करने वालों सहित उन सभी देशों और शक्तियों के मुंह पर तमाचा मारा जो ईरान में उप्रदव की साज़िश रच रहे थे। (RZ)