ईरान और इराक़ के संबंध रणनैतिक हैंः डाक्टर विलायती
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i55523-ईरान_और_इराक़_के_संबंध_रणनैतिक_हैंः_डाक्टर_विलायती
इस्लामी क्रांति के वरिष्ठ नेता आयतुल्लाहिल उज़मा सैयद अली ख़ामेनई के अंतर्राष्ट्रीय मामलों के सलाहकार ने ईरान और इराक़ के संबंध को रणनैतिक बताया है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jan ०९, २०१८ ११:२८ Asia/Kolkata
  • ईरान और इराक़ के संबंध रणनैतिक हैंः डाक्टर विलायती

इस्लामी क्रांति के वरिष्ठ नेता आयतुल्लाहिल उज़मा सैयद अली ख़ामेनई के अंतर्राष्ट्रीय मामलों के सलाहकार ने ईरान और इराक़ के संबंध को रणनैतिक बताया है।

वरिष्ठ नेता के अंतर्राष्ट्रीय मामलों के सलाहकार डाक्टर अली अकबर विलायती ने तेहरान में इराक़ की सुप्रिम काउंसिल के प्रमुख हम्माम हम्मूदी से मंगलवार को मुलाक़ात में कहा कि बासी तानाशाही सरकार से इराक़ी जनता की स्वतंत्रता के वर्षों में ईरानी और इराक़ी राष्ट्र के संबंध एक दूसरे से बहुत अच्छे रहे हैं। 

डाक्टर अली अकबर विलायती ने आतंकवाद के मुक़ाबले में इराक़ी सैनिकों और स्वयं सेवी बलों की नियंतर सफलताओं पर बधाई देते हुए इराक़ी धरती से आतंकवादी गुट दाइश को खदेड़ा जा चुका है। 

इराक़ की इस्लामी सुप्रिम काउंसिल के प्रमुख हम्माम हम्मूदी ने भी आतंकवाद से संघर्ष और इराक़ियों के सामने मौजूद समस्याओं का मुक़ाबला करने में सहयोग के कारण इस्लामी क्रांति के वरिष्ठ नेता, ईरानी सरकार और जनता का आभार व्यक्त किया। 

उनका कहना था कि ईरान वह पहला देश था जिसने इराक़ को आधारिक रूप से स्वीकार किया और इराक़ी जनता के साथ खड़ा हुआ। डाक्टर विलायती ने कहा कि यदि ईरान की सहायता न होती तो इराक़ी जनता और सरकार का भविष्य इतना उज्जवल न होता। (AK)