सांस्कृतिक वार्ता, सभी के लिए आवश्यक हैः विदेशमंत्री
इस्लामी गणतंत्र ईरान के विदेशमंत्री मुहम्मद जवाद ज़रीफ़ ने सांस्कृतिक वार्ता को समस्त लोगों के लिए आवश्यक और ज़रूरी बताया है।
इर्ना की रिपोर्ट के अनुसार मुहम्मद जवाद ज़रीफ़ ने शनिवार को तेहरान में एशियाई सांस्कृतिक वार्ता की पहली बैठक में कहा कि एशिया विभिन्न विचारों और संस्कृतियों का पालना और विश्व समुदाय में सभ्यता का पालना है।
श्री जवाद ज़रीफ़ ने एशिया महाद्वीप को दुनिया प्राचीन महाद्वीप के नाम से जानती है और यह विचारों, दर्शनशास्त्र वार्ता और संयुक्त सोच समझ का केन्द्र रहा हैै किन्तु खेद के साथ कहना पड़ रहा है कि आज वही एशिया संकट, झड़पों और जनसंहारों का केन्द्र बन चुका है।
विदेशमंत्री ने कहा कि यद्यपि एशिया में विभिन्न प्रकार की संस्कृतिक व सभ्यताएं पायी जाती हैं किन्तु आज हम पश्चिमी एशिया में जो चीज़ देख रहे हैं वह सांस्कृतिक सिद्धांतों से पूर्ण रूप से भिन्न है। (AK)