परमाणु समझौता में परिवर्तन का रास्ता बंद हैः विदेशमंत्रालय
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i55807-परमाणु_समझौता_में_परिवर्तन_का_रास्ता_बंद_हैः_विदेशमंत्रालय
इस्लामी गणतंत्र ईरान ने परमाणु समझौते के बारे में अमरीकी राष्ट्रपति की बयान पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि परमाणु समझौता एक विश्वसनीय अंतर्राष्ट्रीय दस्तावेज़ है और इस पर दोबारा वार्ता की कोई गुजाइश नहीं है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jan १३, २०१८ १७:२७ Asia/Kolkata
  • परमाणु समझौता में परिवर्तन का रास्ता बंद हैः विदेशमंत्रालय

इस्लामी गणतंत्र ईरान ने परमाणु समझौते के बारे में अमरीकी राष्ट्रपति की बयान पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि परमाणु समझौता एक विश्वसनीय अंतर्राष्ट्रीय दस्तावेज़ है और इस पर दोबारा वार्ता की कोई गुजाइश नहीं है।

ईरान के विदेशमंत्रालय की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि परमाणु समझौते में पायी जाने वाली भीतरी मज़बूती और इस समझौते के वैश्विक समर्थन ने, अमरीकी राष्ट्रपति, ज़ायोनी शासन और युद्ध का डंका बजाने वाले मनहूस गठबंधन की ओर से परमाणु समझौते की समाप्ति या इसमें परिवर्तन का रास्ता बंद कर दिया है।

बयान में कहा गया है कि अमरीकी राष्ट्रपति, अपने पिछले एक साल के रवैये के अंतर्गत, ईरान की जनता के विरुद्ध शत्रुतापूर्ण कार्यवाही जारी रखे हुए हैं और तेहरान के विरुद्ध धमकियों को एेसी हालत में दोहरा रहे हैं कि जब इन धमकियों पर अमल के हवाले से उन्हें बारंबार विफलता का मुंह देखना पड़ा है।

ईरान के विदेशमंत्रालय ने अमरीकी धमकियों और प्रतिबंधों की सूची में नए अधिकारियों की वृद्धि की निंदा करत ेहुए कहा कि इस्लामी गणतंत्र ईरान परमाणु समझौते के दूसरे पक्षों और विश्व समुदाय के साथ बारंबार यह घोषणा कर चुका है कि परमाणु समझौता एक विश्वसनीय अंतर्राष्ट्रीय दस्तावेज़ है और इस पर दोबारा वार्ता की कोई गुंजाइश नहीं है।

ईरान के विदेशमंत्रालय ने यह बात बल देकर कही कि इस्लामी गणतंत्र ईरान परमाणु समझौते से हटकर कोई कभी काम स्वीकार नहीं करेगा, और इस बात की कभी अनुमति नहीं देगा कि किसी भी दूसरे मामले को परमाणु वार्ता में शामिल किया जाए। (AK)