कूटनीति की लड़ाई में ईरान ने अमरीका को मात दे दी है
ईरान ने पिछले एक साल के दौरान परमाणु समझौते को लेकर कूटनीति की लड़ाई में यूरोप को अमरीका से तोड़कर वाशिंगटन को अलग थलग कर दिया है।
ईरान के उप विदेश मंत्री अब्बास इराक़ची ने शनिवार की रात टीवी पर बात करते हुए कहा, एक साल से भी ज़्यादा से अमरीकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रम्प परमाणु समझौते को ख़त्म करने या कम से कम उसमें कुछ बदलाव करने के लिए हाथ पैर मार रहे हैं, लेकिन वह नाकाम रहे हैं।
इराक़ची का कहना था कि अमरीका में सत्ता संभालने के बाद कहा था कि मैं परमाणु समझौते को फाड़कर फेंग दूंगा, इसके लिए उन्होंने यूरोपीय देशों का समर्थन प्राप्त करने के लिए काफ़ी प्रयास किया, लेकिन उन्हें मुंह की खानी पड़ी।
शुक्रवार को ट्रम्प की नई धमकी के बारे में ईरान के उप विदेश मंत्री ने कहा, इससे पहले अक्तूबर में भी ट्रम्प ने यही धमकी दी थी कि अगर यूरोपीय देश परमाणु समझौते में परिवर्तन पर वाशिंगटन का साथ नहीं देंगे तो वह एकपक्षीय रूप से इस समझौते को ख़त्म कर देंगे, लेकिन उसके बावजूद अमरीकी राष्ट्रपति ने समझौते को ख़त्म नहीं किया।
अब्बास इराक़ची ने कहा कि यूरोपीय देशों ने परमाणु समझौते पर अपना पक्ष स्पष्ट रखा है औऱ एक अंतरराष्ट्रीय दस्तावेज़ के रूप में इस समझौते की रक्षा की जानी चाहिए। msm