32 लोगों के साथ डूब गया ईरानी तेल टैंकर
ईरान का सांची नामक तेल टैंकर, पूर्वी चीन के तट पर डूब गया।
ईरान के जहाज़रानी व बंदरगाह विभाग ने इस बात की पुष्टि कर दी है कि उसका एक तेल टैंकर, चीन के तट पर डूब गया जिसमें 32 कर्मचारी भी थे। जहाज़रानी विभाग के अनुसार इस तेल टैंकर में आग लग गई थी। सांची तले टैंकर की स्थिति की जानकरी लेने चीन पहुंचे मुहम्मद रासताद ने रविवार को शंघाई में बताया कि तेल टैंकर में आग इतनी ज़्यादा भड़क चुकी थी कि उसमें प्रवेष करना असंभव हो चुका था। उन्होंने बताया कि तेल टैंकर में फैली आग के कारण उसपर सवार लोगों में से किसी के जीवित बचने की कोई आशा नहीं रही थी।
ज्ञात रहे कि 6 जनवरी को चीन का एक मालवाहक जहाज़ इस देश के पूर्वी तट पर ईरान के एक तेल टैंकर से टकराया था। यह टक्कर, ईरानी तेल टैंकर में आग लगने और विस्फोट का कारण बनी। ईरानी तेल टैंकर सांची पर 32 कर्मचारी सवार थे जिनमें 2 बांग्लादेशी थे। इससे पहले किये जाने वाले प्रयास के परिणाम स्वरूप तीन लोगों के शव प्राप्त किये जा सके जो ईरानी हैं।