अमरीकी प्रतिबंधों पर चुप नहीं बैठेंगेः ईरान
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i55943-अमरीकी_प्रतिबंधों_पर_चुप_नहीं_बैठेंगेः_ईरान
ईरान की न्यायपालिका के प्रमुख ने कहा है कि अमरीका के हालिया प्रतिबंधों पर हम ख़ामोश नहीं बैठेंगे।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jan १५, २०१८ १५:४२ Asia/Kolkata
  • अमरीकी प्रतिबंधों पर चुप नहीं बैठेंगेः ईरान

ईरान की न्यायपालिका के प्रमुख ने कहा है कि अमरीका के हालिया प्रतिबंधों पर हम ख़ामोश नहीं बैठेंगे।

आयतुल्लाह सादिक़ आमोली लारीजानी ने कहा है कि किसी देश के न्यायपालिका प्रमुख पर प्रतिबंध, अन्तर्राष्ट्रीय नियमों की लाल रेखा है।  उन्होंने कहा कि अमरीका को यह जान लेना चाहिए कि इस प्रकार की कार्यवाही पर ईरान चुप नहीं बैठ सकता।

ईरान की न्यायपालिका प्रमुख ने सोमवार को तेहरान में न्यायपालिका के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक में कहा कि अमरीका की ओर से विभिन्न बहानों से प्रतिबंधों को बढ़ाया जा रहा है।  उन्होंने कहा कि अमरीका को यह समझ लेना चाहिए कि उसके शत्रुतापूर्ण व्यवहार का उचित समय पर जवाब दिया जाएगा।  आयतुल्लाह सादिक़ आमोली लारीजानी ने कहा कि ईरान के साथ अमरीका की दुश्मनी कम से कम चार दशकों पुरानी है।  उन्होंने कहा कि हालिया वर्षों में ईरान की ओर से किये जाने वाले विकास के कारण यह शत्रुता भी बढ़ी है।  आयतुल्लाह लारीजानी ने कहा कि जेसीपीओए या परमाणु समझौते में कोई परिवर्तन नहीं किया जाएगा।  उन्होंने कहा कि दुनिया का कोई भी देश, किसी भी बहाने से जेसीपीओए के मार्ग में बाधाएं नहीं डाल सकता।

उल्लेखनीय है कि अमरीकी राष्ट्रपति ट्रम्प ने 12 जनवरी को ईरान के विरुद्ध प्रतिबंधों के स्थगन की अवधि बढ़ाते हुए ईरान के 14 लोगों और संगठनों को प्रतबंधित कर दिया था।