एकजुट इराक़ का समर्थन करते हैंः रूहानी
इस्लामी गणतंत्र ईरान के राष्ट्रपति डाक्टर हसन रूहानी ने बल दिया है कि ईरान, एकजुट इराक़ का समर्थन करता है।
उन्होंने तेहरान में कुर्दिस्तान क्षेत्र के स्थानीय प्रमुख नचीरवान बारेज़ानी से मुलाक़ात में बल दिया कि क्षेत्रीय सीमाओं को सुरक्षित रखना और देशों की अखंडता की रक्षा करना, क्षेत्र में रहने वाली सभी जातियों और समस्त क्षेत्रीय देशों की ज़िम्मेदारी है और निसंदेह क्षेत्र की बाहर की शक्तियां, क्षेत्रीय राष्ट्रों की हमदर्द नहीं हैं और न ही कभी हमदर्द नहीं हो सकतीं।
डाक्टर हसन रूहानी ने कहा कि ईरान के इराक़ी कुर्दों से अच्छे और मज़बूत संबंध हैं। उन्होंने कहा कि इराक़ के महत्वपूर्ण भाग के रूप में इराक़ी कुर्दिस्तान ने देश की शांति और सुरक्षा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है और किसी को भी इस बात की अनुमति नहीं देनी चाहिए कि कि क्षेत्रीय देशों की शांति और सुरक्षा को किसी ही बहाने से कमज़ोर किया जाए।
इस्लामी गणतंत्र ईरान के राष्ट्रपति ने क्षेत्रीय शांति और स्थिरता को नुक़सान पहुंचाने के लिए कुछ शक्तियों की भूमिका की ओर संकेत करते हुए कहा कि इराक़ी कुर्द सहित क्षेत्र की समस्त जातियों को देश के संविधान और देश की अखंडता की रक्षा करते हुए अपवने क़ानूनी और वैध अधिकारों को प्राप्त करना चाहिए।
इस मुलाक़ात में इराक़ी कुर्दिस्तान क्षेत्र के प्रमुख नचीरवान बारेज़ानी ने भी इस मुलाक़ात में बल दिया कि ईरान और इराक़ की सीमाओं को मित्रता और विकास की सीमाएं होना चाहिए। उन्होंने कहा कि कुर्दिस्तान का क्षेत्र किसी को भी इस बात की अनुमति नहीं देगा कि यह क्षेत्र ईरान के विरुद्ध किसी भी प्रकार के संभावित ख़तरे के लिए प्रयोग हो और यह अरबील की रेड लाइन है। (AK)