उम्मीद है अफ़्रीन में कार्यवाही तुरंत ख़त्म होगी, ईरान
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i56359-उम्मीद_है_अफ़्रीन_में_कार्यवाही_तुरंत_ख़त्म_होगी_ईरान
ईरान ने सीरिया की राष्ट्रीय संप्रभुता के सम्मान पर बल देते हुए कहा है कि उसे उम्मीद है कि अफ़्रीन कार्यवाही जल्द से जल्द ख़त्म होगी और सीरिया-तुर्की के सीमावर्ती क्षेत्रों में संकट गहराने नहीं पाएगा।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jan २२, २०१८ ०३:११ Asia/Kolkata
  • उम्मीद है अफ़्रीन में कार्यवाही तुरंत ख़त्म होगी, ईरान

ईरान ने सीरिया की राष्ट्रीय संप्रभुता के सम्मान पर बल देते हुए कहा है कि उसे उम्मीद है कि अफ़्रीन कार्यवाही जल्द से जल्द ख़त्म होगी और सीरिया-तुर्की के सीमावर्ती क्षेत्रों में संकट गहराने नहीं पाएगा।

20 जनवरी 2018 को तुर्की के फ़ाइटर जेट ने उत्तरी सीिरया के हलब शहर के 60 किलोमीटर पश्चिमोत्तर स्थित अफ़्रीन शहर के आस पास के गावों पर बमबारी शुरु की जो अभी तक जारी है।

ईरानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता बहराम क़ासेमी ने रविवार को सीरिया की क्षेत्रीय अखंडता व राष्ट्रीय संप्रभुता के सम्मान, सीरिया की बेगुनाह जनता की जान की रक्षा और मानवीय संकट को गहराने से रोकने पर बल देते हुए कहा कि इस्लामी गणतंत्र ईरान अफ़्रीन शहर के हालात पर गहरी नज़र रखे हुए है।

उन्होंने बल दिया कि अफ़्रीन शहर में संकट का जारी रहना उत्तरी सीरिया के क्षेत्रों में तकफ़ीरी व आतंकवादी गुटों के फिर से मज़बूत होने का कारण बन सकता है और इस देश में जंग की आग फिर से भड़क सकती है।