राष्ट्रपति रूहानीः देश में विदेशी मुद्रा की कमी की बात बेबुनियाद है
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i56431-राष्ट्रपति_रूहानीः_देश_में_विदेशी_मुद्रा_की_कमी_की_बात_बेबुनियाद_है
ईरान के राष्ट्रपति हसन रूहानी ने ईरानी जनता की आर्थिक समस्याओं को दूर करने और देश के विकास के लिए अपनी प्रतिबद्धता दोहराई है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jan २३, २०१८ ०६:३१ Asia/Kolkata
  • राष्ट्रपति रूहानीः देश में विदेशी मुद्रा की कमी की बात बेबुनियाद है

ईरान के राष्ट्रपति हसन रूहानी ने ईरानी जनता की आर्थिक समस्याओं को दूर करने और देश के विकास के लिए अपनी प्रतिबद्धता दोहराई है।

सोमवार की रात टीवी पर दूसरी बार सीधे प्रसारण में ईरानी राष्ट्रपति रूहानी ने कहा, वे लोगों से किए गए अपने वादों और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए कटिबद्ध हैं।

हालिया दिनों में देश में विदेशी मुद्रा में आने वाले अधिक उतार चढ़ाव के बारे में रूहानी का कहना था कि देश में विदेशी मुद्र की कमी की बात निराधार है। उन्होंने कहा कि विदेशी मुद्रा में आय उसके ख़र्च से कहीं अधिक है और इस साल के अंत तक विदेशी मुद्रा में ईरान की आय 90 अरब डॉलर से अधिक रहेगी।

उन्होंने कहा कि देश की विदेशी मुद्रा में आय देश के कुल ख़र्चों से अधिक है और अगले साल यह आय इस साल से कहीं अधिक होगी। msm