राष्ट्रपति रूहानीः देश में विदेशी मुद्रा की कमी की बात बेबुनियाद है
Jan २३, २०१८ ०६:३१ Asia/Kolkata
ईरान के राष्ट्रपति हसन रूहानी ने ईरानी जनता की आर्थिक समस्याओं को दूर करने और देश के विकास के लिए अपनी प्रतिबद्धता दोहराई है।
सोमवार की रात टीवी पर दूसरी बार सीधे प्रसारण में ईरानी राष्ट्रपति रूहानी ने कहा, वे लोगों से किए गए अपने वादों और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए कटिबद्ध हैं।
हालिया दिनों में देश में विदेशी मुद्रा में आने वाले अधिक उतार चढ़ाव के बारे में रूहानी का कहना था कि देश में विदेशी मुद्र की कमी की बात निराधार है। उन्होंने कहा कि विदेशी मुद्रा में आय उसके ख़र्च से कहीं अधिक है और इस साल के अंत तक विदेशी मुद्रा में ईरान की आय 90 अरब डॉलर से अधिक रहेगी।
उन्होंने कहा कि देश की विदेशी मुद्रा में आय देश के कुल ख़र्चों से अधिक है और अगले साल यह आय इस साल से कहीं अधिक होगी। msm
टैग्स