पेरिस में कराटे के विश्व कप में ईरान बना विजेता
Jan २९, २०१८ १५:२७ Asia/Kolkata
पेरिस में हुए कराटे विश्व कप में ईरान की कराटा पुरुष टीम ने इस मुक़ाबले में पहला स्थान प्राप्त किया है।
प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार फ्रांस की राजधानी पेरिस में हुए कराटे के विश्व कप में ईरानी खिलाड़ियों ने दो स्वर्ण पदक और पांच कांस्य पदक प्राप्त करके देश को कराटे में पहला स्थान दिलाया है। इस कराटे विश्व कप में दूसरे तीन ईरानी खिलाड़ियों ने पांचवां स्थान प्राप्त किया है।
पेरिस प्रीमियर लीग की शुरुआत 6 जनवरी को हुई थी, जिसमें दुनिया के 81 देशों के कराटे के 756 खिलाड़ियों ने भाग लिया था। कराटे का यह विश्व कप रविवार को ईरानी पुरषों के विश्व विजेता बनने के साथ ही समाप्त हो गया। (RZ)
टैग्स