ईरान राष्ट्र कभी भी लोकतंत्र और इस्लामियत से पीछे नहीं हटेगा
इस्लामी गणतंत्र ईरान के राष्ट्रपति डाक्टर हसन रूहानी ने लोकतंत्र और इस्लामवाद को इस्लामी गणतंत्र व्यवस्था के संस्थापक इमाम ख़ुमैनी का उपहार बताया और कहा कि ईरानी राष्ट्र कभी भी इन दोनों सिद्धांतों से पीछे नहीं हटेगा।
डाक्टर हसन रूहानी ने बुधवार को ईरान की इस्लामी क्रान्ति की वैभवशाली सफलता की 40वीं वर्षगांठ के अवसर पर पत्रकारों से बातचीत में कहा कि साम्राज्यवादी शक्तियां जो सुरक्षा परिषद को ईरान का भविष्य तय करने के लिए प्रयोग कर रही हैं अच्छी तरह जान लें कि ईरान की जनता ने राष्ट्रीय संप्रभुता, स्वाधीनता और आज़ादी को संघर्ष से प्राप्त किया है और इसकी रक्षा करेगी तथा इस्लामी लोकतांत्रिक व्यवस्था का हमेशा सम्मान करेगी।
राष्ट्रपति रूहानी ने कहा कि कोई भी महान ईरानी राष्ट्र को टिप्पणी और आपत्ति के अधिकार से वंचित नहीं कर सकता, सभी अधिकारियों के कान जनता की मांग और इच्छाओं पर लगे रहने चाहिएं।
राष्ट्रपति रूहानी का कहना था कि इस्लाम, जनता और देश तीन बुनियादें हैं।