क्षेत्र में अमरीकी हमले को ईरानी राष्ट्र कभी नहीं भूलेगा, राष्ट्रपति रूहानी
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i57007-क्षेत्र_में_अमरीकी_हमले_को_ईरानी_राष्ट्र_कभी_नहीं_भूलेगा_राष्ट्रपति_रूहानी
राष्ट्रपति रूहानी ने बल दिया है कि ईरानी जनता अपनी स्वाधीनता  की रक्षा, राष्ट्रीय सुरक्षा और दुश्मनों के ख़िलाफ़ प्रतिरोध के लिए पहले से ज़्यादा तय्यार है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Feb ०१, २०१८ १५:३३ Asia/Kolkata
  • 1 फ़रवरी 2018 को किरमान प्रांत के सिरजान शहर में जनसभा को संबोधित करते हुए ईरानी राष्ट्रपति रूहानी
    1 फ़रवरी 2018 को किरमान प्रांत के सिरजान शहर में जनसभा को संबोधित करते हुए ईरानी राष्ट्रपति रूहानी

राष्ट्रपति रूहानी ने बल दिया है कि ईरानी जनता अपनी स्वाधीनता  की रक्षा, राष्ट्रीय सुरक्षा और दुश्मनों के ख़िलाफ़ प्रतिरोध के लिए पहले से ज़्यादा तय्यार है।

उन्होंने गुरुवार को दक्षिणी ईरान के किरमान प्रांत के सीरजान शहर में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि ईरानी जनता ने अपने दम पर ऐसी क्रान्ति को सफल बनाया जिसका कोई भी विदेशी शक्ति समर्थन नहीं कर रही थी। उन्होंने बताया कि किस तरह ईरानी जनता एकता व बलिदान के ज़रिए ऐसे शासन के मुक़ाबले में डट गयी जो सिर से पैर तक हथियार से लैस था और उसे बड़ी शक्तियों का समर्थन भी हासिल था।

ईरानी राष्ट्रपति ने कहा कि ईरानी राष्ट्र ने अपनी मर्ज़ी से व्यवस्था का चयन किया है और यह विषय ईरान के लिए क्षेत्र सहित दुनिया में गर्व की बात है।

उन्होंने पश्चिम एशिया में ईरान को सबसे सुरक्षित देश बताते हुए कहा कि मौजूदा सुरक्षा, सुरक्षा बलों के साथ ईरानी जनता के सहयोग की देन है।

डॉक्टर रूहानी ने कहा कि सीरजान ज़िले में जिन परियोजनाओं का उद्घाटन हो रहा है ईरान के प्रांतों के इतिहास में उनकी मिसाल मुश्किल से मिलेगी।

ईरानी राष्ट्रपति गुरुवार को किरमान प्रांत के सीरजान ज़िले में कई औद्योगिक परियोजनाओं के उद्घाटन के लिए इस प्रांत के दौरे पर गए। (MAQ/N)