जनता इस बार फिर दुश्मनों को निराश कर देगीः कमान्डर जाफ़री
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i57203-जनता_इस_बार_फिर_दुश्मनों_को_निराश_कर_देगीः_कमान्डर_जाफ़री
आईआरजीसी के कमान्डर ने जनरल मुहम्मद अली जाफ़री ने कहा है कि ईरानी राष्ट्र इस वर्ष 22 बहमन की रैली में व्यापक रूप से उपस्थित होकर इस्लामी क्रांति के दुश्मनों को मुंहतोड़ जवाब देगा।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Feb ०४, २०१८ १४:५३ Asia/Kolkata
  • जनता इस बार फिर दुश्मनों को निराश कर देगीः कमान्डर जाफ़री

आईआरजीसी के कमान्डर ने जनरल मुहम्मद अली जाफ़री ने कहा है कि ईरानी राष्ट्र इस वर्ष 22 बहमन की रैली में व्यापक रूप से उपस्थित होकर इस्लामी क्रांति के दुश्मनों को मुंहतोड़ जवाब देगा।

फ़ार्स न्यूज़ एजेन्सी की रिपोर्ट के अनुसार जनरल मुहम्मद अली जाफ़री ने रविवार को तेहरान में पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि दुश्मनों के षड्यंत्रों के बावजूद, ईरानी राष्ट्र इस बार भी व्यापक स्तर पर 22 बहमन की रैलियों में उपस्थित होगा।

जनरल जाफ़री ने कहा कि ईरान की इस्लामी क्रांति, एक स्थाई और मज़बूत प्रक्रिया है जिसके बहुत अधिक दुश्मन हैं। ज्ञात रहे कि ईरान में 11 फ़रवरी वर्ष 1979 को इमाम ख़ुमैनी के नेतृत्व में शाही सरकार के विरुद्ध जनता की क्रांति सफल हुई थी। इस अवसर पर ईरान की जनता हर वर्ष 11 फ़रवरी बराबर 22 बहमन को पूरे देश में व्यापक स्तर पर रैलियां निकालती है। (AK)