इस्लामी क्रान्ति ईरान के इतिहास का निर्णायक मोड़ थी
Feb ०७, २०१८ १०:०३ Asia/Kolkata
ईरान के राष्ट्रपति डाक्टर हसन रूहानी ने कहा कि क्रान्ति से पहले बड़ी ताक़तों के हाथों ईरानी जनता के अपमान का दौर था और क्रान्ति की सफलता से ईरानियों की राष्ट्रीय पहचान और गौरव की भूमि समतल हुयी।
डाक्टर हसन रूहानी ने बुधवार को एक समारोह में कहा कि इस्लामी क्रान्ति ने आम लोगों के विचारों, इच्छाओं और ईरानियों के राष्ट्रीय व धार्मिक गौरव को सम्मान दिया।
राष्ट्रपति रूहानी ने कहा कि इस्लाम का आगमन ईरान की सभ्यता का बहुत महत्वपूर्ण बिंदु और इस्लामी क्रान्ति ईरान के इतिहास का निर्णायक मोड़ थी।
राष्ट्रपति रूहानी ने कहा कि विचारों और विज्ञान की मदद से इंसान भविष्य से संपर्क बना सकता है।
टैग्स