वायुसेना ने अमरीका के षडयंत्रों को विफल कर दियाः रूहानी
राष्ट्रपति हसन रूहानी ने कहा हे कि देश की वायुसेना ने ईरान की इस्लामी क्रांति की सफलता के दौरान अमरीका के सारे षडयंत्रों को विफल बना दिया।
डाक्टर हसन रूहानी ने गुरूवार को तेहरान में स्वतंत्रता प्रभात पर बधाई देते हुए 19 बहमन बरारब 8 फ़रवरी को वायुसेना दिवस घोषित किये जाने पर कहा कि सन 1979 में देश की वायुसेना ने स्वर्गीय इमाम ख़ुमैनी से बैअत करके बहुत महत्वूपर्ण काम किया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार ईरान की वायुसेना ने जर्जर हो चुकी पिछली राजशाही व्यवस्था को धराशाई कर दिया।
राष्ट्रपति रूहानी ने स्पष्ट किया कि स्वर्गीय इमाम ख़ुमैनी से ईरान की तत्कालीन वायुसेना की बैअत ने क्रांति की सफलता को सुनिश्चित बना दिया। इससे अमरीकी षडयंत्र पूरी तरह से विफल हो गया और क्रांति सफल हुई। उन्होंने कहा कि ईरान की वायुसेना ने देश पर थोपे गए युद्ध के दौरान भी उल्लेखनीय कार्य किये। हसन रूहानी ने कहा कि इस युद्ध के आरंभ में ईरान की वायुसेना ने इराक़ के भीतर घुसकर स्ट्रैटिजिक लक्ष्यों पर बमबारी की जिससे शत्रु का मनोबल गिर गया।