स्वतंत्रता दिवस पर जनता की भव्य उपस्थिति, अमरीकी षडयंत्रों की विफलताः रूहानी
राष्ट्रपति डाक्टर हसन रूहानी ने कहा है कि इस्लामी क्रांति की सफलता की वर्षगांठ के कार्यक्रमों में ईरानी जनता की भरपूर उपस्थिति, अमरीकी षडयंत्रों पर तमाचा है।
राष्ट्रपति रूहानी ने कहा कि 11 फरवरी की देशव्यापी रैलियों में जनता की भव्य उपस्थिति, उन अमरीकी षडयंत्रों का जवाब है जो ईरानी राष्ट्र के विरुद्ध रचे गए हैं। हसन रूहानी ने रविवार को तेहरान में ग्यारह फरवरी की रैलियों में भाग लेते समय पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि यह भारी उपस्थिति, ईरानी जनता की एकजुटता तथा इस्लामी क्रांति के संस्थापक स्वर्गीय इमाम ख़ुमैनी के प्रति उसकी निष्ठा का परिचायक है। उन्होंने कहा कि अगले साल हम ईरानी राष्ट्र के शत्रुओं को हर क्षेत्र में ईरान की सफलता से अवगत करवाएंगे।
रविवार को क्रांति की सफलता की वर्षगांठ के अवसर पर होने वाली राष्ट्रव्यापी रैलियों में ईरानी समाज के हर वर्ग के लोग भाग ले रहे हैं जिनमें वरिष्ठ अधिकारी और आम लोग सब ही शामिल हैं।