रूहानी पहुंचे हैदराबाद
ईरान के राष्ट्रपति डाक्टर हसन रूहानी, गुरूवार को भारत पहुंचे।
राष्ट्रपति रूहानी एक उच्चस्तरीय शिष्टमण्डल के साथ गुरूवार को भारत के हैदराबाद नगर पहुंचे। भारत की तीन दिवसीय यात्रा के पहले चरण में राष्ट्रपति रूहानी आज हैदराबाद पहुंचे हैं।
ईरान के राष्ट्रपति की भारत यात्रा के दौरान दोनो देशों के बीच 15 समझौतों पर हस्ताक्षर होंगे। इसी प्रकार डाक्टर रूहानी की इस यात्रा में भारत और ईरान की ओर से संयुक्त बयान भी जारी किया जाएगा। हैदराबाद में प्रवास के दौरान राष्ट्रपति रूहानी वहां के धर्मगुरुओं से भेंट करेंगे और जुमे की नमाज़ में उपस्थित होंगे। शनिवार को डाक्टर हसन रूहानी भारत की राजधानी नई दिल्ली पहुंचेंगे जहां पर उनका आधिकारिक स्वागत किया जाएगा। बाद में ईरान के राष्ट्रपति भारत के अपने समकक्ष रामनाथ कोविंद, प्रधानामंत्री नरेन्द्र मोदी तथा विदेशमंत्री सुष्मा स्वराज से भेंटवार्ता करेंगे।