महान भारतीय राष्ट्र के लिए दोस्ती का संदेश लाया हूंः राष्ट्रपति रूहानी
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i57845-महान_भारतीय_राष्ट्र_के_लिए_दोस्ती_का_संदेश_लाया_हूंः_राष्ट्रपति_रूहानी
राष्ट्रपति ने कहा कि महान भारतीय राष्ट्र के लिए ईरानी राष्ट्र का संदेश दोस्ती व निकट संबंध है। उन्होंने कहा कि ईरान भारत के साथ यथासंभव हर क्षेत्र में निकट व घनिष्ठ संबंधों का इच्छुक है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Feb १६, २०१८ ०५:४५ Asia/Kolkata
  • महान भारतीय राष्ट्र के लिए दोस्ती का संदेश लाया हूंः राष्ट्रपति रूहानी

राष्ट्रपति ने कहा कि महान भारतीय राष्ट्र के लिए ईरानी राष्ट्र का संदेश दोस्ती व निकट संबंध है। उन्होंने कहा कि ईरान भारत के साथ यथासंभव हर क्षेत्र में निकट व घनिष्ठ संबंधों का इच्छुक है।

राष्ट्रपति ने कहा है कि वह ईरानी राष्ट्र की ओर से महान भारतीय राष्ट्र के लिए दोस्ती का संदेश लाये हैं। राष्ट्रपति डॉक्टर हसन रूहानी ने भारत के तेलंगाना राज्य के हैदराबाद नगर में शीया- सुन्नी धर्मगुरूओं से भेंट में दोनों राष्ट्रों के मध्य एतिहासिक और सांस्कृतिक समानताओं की ओर संकेत किया।

उन्होंने धर्मों के अस्तित्व के बारे में कहा कि धर्म अच्छाइयों के प्रसार और बुराइयों को खत्म करने के लिए आये हैं इस आधार पर इस्लाम के संदेशों को प्रचार- प्रसार में धर्मगुरूओं और मुसलमानों की ज़िम्मेदारी बहुत महत्वपूर्ण है।

राष्ट्रपति ने कहा कि महान भारतीय राष्ट्र के लिए ईरानी राष्ट्र का संदेश दोस्ती व निकट संबंध है। उन्होंने कहा कि ईरान भारत के साथ यथासंभव हर क्षेत्र में निकट व घनिष्ठ संबंधों का इच्छुक है।

राष्ट्रपति डॉक्टर हसन रूहानी ने मुसलमानों के मध्य फूट डालने हेतु धर्मों के दुरुपयोग हेतु साम्राज्यवादियों के प्रयासों का विश्लेषण करते हुए कहा कि इस्लाम के अनुसार ज़मीन पर अच्छाई के प्रचार- प्रसार और बुराई को खत्म करने के लिए प्रयास करना सबकी ज़िम्मेदारी है।

ईरान के राष्ट्रपति डॉक्टर हसन रूहानी एक उच्च स्तरीय राजनीतिक और आर्थिक प्रतिनिधिमंडल के साथ भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के निमंत्रण पर तीन दिवसीय आधिकारिक दौरे गुरूवार को भारत पहुंचे। राष्ट्रपति की इस यात्रा के दौरान ईरान और भारत के मध्य 15 समझौतों पर हस्ताक्षर भी होंगे। MM