रूहानी की भारत यात्रा, तीसरे दिन के कार्यक्रम
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i57891-रूहानी_की_भारत_यात्रा_तीसरे_दिन_के_कार्यक्रम
इस्लामी गणतंत्र ईरान के राष्ट्रपति डाक्टर हसन रूहानी शुक्रवार की रात भारत की राजधानी नई दिल्ली पहुंच गये जहां शनिवार की सुबह राष्ट्रपति भवन में उनका भव्य स्वागत के बाद तीसरे दिन का कार्यक्रम शुरु होगा।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Feb १७, २०१८ ०५:२६ Asia/Kolkata
  • रूहानी की भारत यात्रा, तीसरे दिन के कार्यक्रम

इस्लामी गणतंत्र ईरान के राष्ट्रपति डाक्टर हसन रूहानी शुक्रवार की रात भारत की राजधानी नई दिल्ली पहुंच गये जहां शनिवार की सुबह राष्ट्रपति भवन में उनका भव्य स्वागत के बाद तीसरे दिन का कार्यक्रम शुरु होगा।

हमारे संवाददाता की रिपोर्ट के अनुसार राष्ट्रपति डाक्टर हसन रूहानी, आधिकारिक स्वागत समारोह के बाद राजघाट स्थित भारत के राष्ट्रपति महात्मा गांधी की समाधि पर श्रद्धा सुमन और पुष्प अर्पित करेंगे।

डाक्टर हसन रूहानी अपनी दिल्ली यात्रा के दौरान भारत के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारतीय विदेश मंत्री सुषमा स्वराज से द्विपक्षीय संबंधों में विस्तार तथा महत्वपूर्ण क्षेत्रीय व अंतर्राष्ट्रीय मुद्दों पर विचार विमर्श करेंगे।

राष्ट्रपति रूहानी इसी प्रकार ओआरएफ़ में भाषण देंगे, उप राष्ट्रपति तथा भारत में रहने वाले पारसी समुदाय से मुलाक़ात करेंगे।

इस्लामी गणतंत्र ईरान के राष्ट्रपति डाक्टर हसन रूहानी एक उच्च स्तरीय राजनैतिक और आर्थिक प्रतिनिधि मंडल के साथ गुरुवार को हैदराबाद पहुंचे थे।

डाक्टर हसन रूहानी ने अपनी दो दिवसीय हैदराबाद यात्रा के दौरान हैदराबाद के राजनेताओं, मुस्लिम बुद्धिजीवियों और प्रसिद्ध हस्तियों से मुलाक़ात भी की थी। उन्होंने शुक्रवार को मक्का मस्जिद में जुमे का भाषण भी दिया था। (AK)