भारत की यात्रा पूरी करके रूहानी पहुंचे ईरान
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i57947-भारत_की_यात्रा_पूरी_करके_रूहानी_पहुंचे_ईरान
राष्ट्रपति डाक्टर हसन रूहानी भारत की यात्रा पूरी करके रविवार को सुबह तेहरान पहुंचे।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Feb १८, २०१८ ०५:०६ Asia/Kolkata
  • भारत की यात्रा पूरी करके रूहानी पहुंचे ईरान

राष्ट्रपति डाक्टर हसन रूहानी भारत की यात्रा पूरी करके रविवार को सुबह तेहरान पहुंचे।

इर्ना की रिपोर्ट के अनुसार राष्ट्रपति रूहानी तीन दिवसीय यात्रा पर भारत गए थे।  अपनी यात्रा के पहले चरण में वे गुरूवार को भारत के दक्षिणी नगर हैदराबाद गए जहां पर उन्होंने कई सांस्कृतिक और धार्मिक कार्यक्रमों में भाग लिया।

हैदराबाद से ईरान के राष्ट्रपति रूहानी भारत की राजधानी नई दिल्ली गए।  नई दिल्ली में ईरान के राष्ट्रपति ने भारत के राष्ट्रपति, वहां के प्रधानमंत्री और विदेशमंत्री सहित कई वरिष्ठ नेताओं से भेंटवार्ताएं कीं।  राष्ट्रपति रूहानी की भारत यात्रा के दौरान कई समझौतों पर हस्ताक्षर किये गए।  भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इस्लामी गणतंत्र ईरान के राष्ट्रपति डा. रूहानी के भारत दौरे को द्विपक्षीय संबंधों के विस्तार के लिए एक उचित अवसर बताया है।