अमरीका, सीरिया पर क़ब्ज़ा करना चाहता है, ज़रीफ़
ईरान के विदेश मंत्री मोहम्मद जवाद ज़रीफ़ ने क्षेत्र में शांति व स्थिरता की स्थापना पर बल दिया है।
ईरानी विदेश मंत्री सोमवार की सुबह मास्को पहुंचे, जहां वे वालदाये डिस्कशन क्लब की अंतरराष्ट्रीय बैठक में भाग लेंगे।
मास्को में ज़रीफ़ ने कहा है कि सीरिया में अमरीका की सैन्य उपस्थिति बहुत ही ख़तरनाक चरण में प्रवेश कर गई है।
उन्होंने कहा कि अमरीकी सीरिया पर क़ब्ज़ा करना चाहते हैं और वाशिंगटन कुछ सीरियाई अल्पसंख्यकों को अपने मोहरे के रूप में इस्तेमाल कर रहा है।
ज़रीफ़ मास्को की अपनी यात्रा के दौरान, वालदाये डिस्कशन क्लब की बैठक में भाषण देने के अलावा, अपने रूसी समकक्ष सेरगेई लारोव से भी मुलाक़ात करेंगे।
वालदाये डिस्कशन क्लब की वार्षिक अंतरराष्ट्रीय बैठक मध्यपूर्व में रूस की महत्वपूर्ण भूमिका शीर्षक के तहत सोमवार से शुरू हुई है। msm