विमान दुर्घटना पर बश्शार असद ने व्यक्त की संवेदना
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i58013-विमान_दुर्घटना_पर_बश्शार_असद_ने_व्यक्त_की_संवेदना
सीरिया के राष्ट्रपति ने ईरान के यात्री विमान की दुर्घटना पर संवेदना प्रकट की है।
(last modified 2023-04-09T06:25:50+00:00 )
Feb १९, २०१८ १६:१६ Asia/Kolkata
  • विमान दुर्घटना पर बश्शार असद ने व्यक्त की संवेदना

सीरिया के राष्ट्रपति ने ईरान के यात्री विमान की दुर्घटना पर संवेदना प्रकट की है।

सीरिया के राष्ट्रपति बश्शार असद ने ईरान के राष्ट्रपति डा. हसन रूहानी को भेजे शोक संदेश में ईरान के एक यात्री विमान के दुर्घटना ग्रस्त होने और उसपर सवार लोगों की मौत पर संवेदना प्रकट की है।  इस शोक संदेश में सीरिया के राष्ट्रपति ने मृतको की आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना और उनके परिजनों के लिए धैर्य की कामना की है।

अपने शोक संदेश में सीरिया के राष्ट्रपति बश्शार असद ने लिखा है कि ईरानी राष्ट्र के इस दुख में हम उसके साथ हैं।  उन्होंने लिखा है कि सीरिया और ईरानी राष्ट्र ने यह सिद्ध कर दिया है कि वे ख़तरनाक घटनाओं पर धैर्य करके बड़े लक्ष्यों की ओर बढने में सक्षम हैं।

ज्ञात रहे कि रविवार 18 फरवरी को ईरान की आसमान एयर लाइन्स का एक यात्री विमान राजधानी तेहरान से यासूज के मार्ग में समीरोम नामक क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त हो गया था।  इसपर 66 लोग सवार थे।