ईरानः हादसे के शिकार विमान का मलबा मिला
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i58053-ईरानः_हादसे_के_शिकार_विमान_का_मलबा_मिला
आईआरजीसी के प्रवक्ता ने बताया है कि " आसमान" एयर लाइन के यात्री विमान " एटीआर" का मलबा मिल गया है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Feb २०, २०१८ ०९:५३ Asia/Kolkata
  • ईरानः हादसे के शिकार विमान का मलबा मिला

आईआरजीसी के प्रवक्ता ने बताया है कि " आसमान" एयर लाइन के यात्री विमान " एटीआर" का मलबा मिल गया है।

ब्रिगेडियर जनरल " रमज़ान शरीफ़" ने बताया है कि क्रांति सरंक्षक बल की वायु सेना के हेलीकाप्टरों ने मंगलवार तड़के हादसे का शिकार होने वाले " एटीआर" यात्री विमान का मलबा, " देना" पर्वत की चोटियों में खोज लिया है। 

ईरान की " आसमान" एयर लाइन का एक यात्री विमान रविवार को तेहरान के मेहरबाद हवाई अड्डे से उड़ान भरने के बाद दक्षिण पश्चित में स्थित " यासूज" नगर के निकट " देनाकूह" नामक क्षेत्र में दुर्घटना का शिकार हो गया और उसमें सवार सभी 66 लोग मारे गये। 

दुर्घटना के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका क्योंकि विमान का मलबा अत्यन्त दुर्गम पहाड़ी इलाक़े में था किंतु अनुमान है कि मौसम की खराबी की वजह से विमान पहाड़ से टकरा गया। 

आंकड़ों के अनुसार विमान दुर्घटना के मामले में  विश्व में पहला नंबर अमरीका का है उसके बाद रूस और ब्राज़ील हैं। 

अमरीका, रूस, ब्राज़ील के बाद, कोलंबिया, कनाडा, ब्रिटेन और फ्रांस का नंबर है। (Q.A.)