रूस ने किया ईरान के विरुद्ध पश्चिमी दुष्प्रचार का विरोध
राष्ट्रसंघ में रूस के प्रतिनिधि ने ईरान के विरुद्ध पश्चिम के दुष्प्रचार का विरोध किया है।
रोएटर के अनुसार संयुक्त राष्ट्रसंघ में रूस के स्थाई प्रतिनिधि ने कहा है कि पश्चिमी देश, ईरान के विरुद्ध निराधार आरोप लगा रहे हैं कि उसने यमन के लिए शस्त्र भेजे हैं। वासिली नामबेन्ज़िया ने उस मसौदे का विरोध किया है जिसे पश्चिम ने ईरान पर दबाव बढ़ाने के उद्देश्य से सुरक्षा परिषद में पेश किया है। इसमें ईरान पर यमन हथियार भेजने का आरोप लगाया गया है। उन्होंने कहा कि यह मसौदा यमन तथा राष्ट्रसंघ के विशेषज्ञों की कार्य अवधि को बढ़ाने से संबन्धित है। रूसी प्रतिनिधि का कहना है कि इसका ईरान से कोई संबन्ध नहीं है।
ज्ञात रहे कि ब्रिटेन के अधिकारियों ने हाल ही में अमरीका और ब्रिटेन के समर्थन से एक मसौदा पेश किया है जिसमें यमन पर हथियारों के प्रतिबंध को एक साल बढ़ाने के साथ ही ईरान पर आरोप लगाया गया है। राष्ट्रसंघ के एक कूटनयिक का कहना है कि रूस और चीन इसे अस्वीकारीय मानते हैं।
ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता बहराम क़ासेमी ने मंगलवार को इस बारे में कहा था कि पश्चिम की ओर से ईरान के विरुद्ध दुष्प्रचार की निंदा की थी। उन्होंने कहा कि एेसा देश जिसका हर ओर से परिवेष्टन किया जा चुका हो उसके लिए हथियार भिजवाने का दावा निराधार होने के साथ ही हास्यास्पद भी है।