दाइश, अमरीकी दबाव का एक हथकण्डाः ईरान
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i58297-दाइश_अमरीकी_दबाव_का_एक_हथकण्डाः_ईरान
कमान्डर जनरल अहमद रज़ा पूरदस्तान ने कहा है कि आतंकवादी गुट दाइश वास्तव में दबाव बनाने का अमरीकी हथकण्डा है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Feb २५, २०१८ ०९:०७ Asia/Kolkata
  • दाइश, अमरीकी दबाव का एक हथकण्डाः ईरान

कमान्डर जनरल अहमद रज़ा पूरदस्तान ने कहा है कि आतंकवादी गुट दाइश वास्तव में दबाव बनाने का अमरीकी हथकण्डा है।

अहमद रज़ा पूरदस्तान ने कहा कि वास्तविकता यह है कि ईरान, रूस और चीन पर दबाव डालने के लिए दाइश अमरीका का हथकण्डा है।  उन्होंने कहा कि इस समय दाइश के आतंकवादियों को इराक़ और सीरिया से जार्डन तथा अफ़ग़ानिस्तान पहुंचाया जा रहा है।  उन्होंने कहा कि इसके अतिरिक्त भी कई मार्गों से दाइश को मज़बूत किया जा रहा है।  ईरान की सेना के स्ट्रैटेजिक अध्ययन केन्द्र के प्रमुख का कहना है कि दाइश की गतिविधियाों पर ईरान की सेना की नज़र है।

जनरल पूरदस्तान ने कहा कि ईरान के बारे में अमरीका की नई रणनीति यह है कि उसे हर ओर से घेरा जाए।  उन्होंने कहा कि इसी के साथ शत्रुओं का उद्देश्य ईरान को आतंकवादी गुटों के साथ उलझाना है ताकि ध्यान दूसरी ओर न जा सके।  उनका कहना था कि ईरान की सेना आतंकवादियों की गतिविधियों पर पूरी तरह से नज़र रखने के साथ ही हर प्रकार के कार्यवाही के लिए तैयार है।