सर्बिया व ईरान के बीच संबंध विस्तार पर बल
ईरान के विदेश मंत्री और सर्बिया की प्रधानमंत्री ने द्विपक्षीय संबंधों के विभिन्न क्षेत्रों के बारे में बात चीत की है।
विदेश मंत्री मुहम्मद जवाद ज़रीफ़ और सर्बिया की प्रधानमंत्री श्रीमति एना बर्नाबिक ने मंगलवार को ईरान व सर्बिया के द्विपक्षीय संबंधों में विस्तार के मार्गों की समीक्षा की और दोनों देशों के आपसी संबंधों को विस्तृत करने पर बल दिया।
अंतर्राष्ट्रीय संस्थाओं में दोनों देशों के सहयोग में विस्तार, आर्थिक व सांस्कृतिक संबंधों की सुदृढ़ता, संसदीय, सामरिक, वैज्ञानिक, कृषि, तकनीक व शैक्षिक सहयोग में विस्तार और इसी तरह कोसोवो की समस्या वे अन्य विषय थे जिनके बारे में दोनों नेताओं ने विचार विमर्श किया। ज्ञात रहे कि ईरान के विदेश मंत्री ने एक उच्च स्तरीय राजनैतिक व आर्थिक शिष्ट मंडल के साथ सोमवार से सर्बिया, बुलग़ारिया, क्रोएशिया और बोसनिया व हर्ज़ेगोविना की यात्रा शुरू की है। (HN)