ईरान ने किया बक्तरबंद गाड़ियों को भेदने वाले मिसाइल का अनावरण
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i58497-ईरान_ने_किया_बक्तरबंद_गाड़ियों_को_भेदने_वाले_मिसाइल_का_अनावरण
इस्लामी गणतंत्र ईरान ने आज़रख़्श के नाम से एक नए मिसाइल का अनावरण किया है जो बक्तरबंद गाड़ियों को भेदने में सक्षम है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Feb २८, २०१८ ०८:४७ Asia/Kolkata
  • ईरान ने किया बक्तरबंद गाड़ियों को भेदने वाले मिसाइल का अनावरण

इस्लामी गणतंत्र ईरान ने आज़रख़्श के नाम से एक नए मिसाइल का अनावरण किया है जो बक्तरबंद गाड़ियों को भेदने में सक्षम है।

ईरान की पासदाराने इंक़ेलाब फ़ोर्स आईआरजीसी की संबंधित इकाई ने इस मिसाइल का अनावरण किया है। इसे हेलीकाप्टर से भी फ़ायर किया जा सकता है।

अनावरण समारोह में जो बुधवार की सुबह आयोजित हुआ आईआरजीसी के कमांडर इनचीफ़ जनरल जाफ़री तथा आईआरजीसी की थल सेना के प्रमुख जनरल पाकपुर ने हिस्सा लिया। समारोह में दूसरी भी रक्षा उपलब्धियों का अनावरण किया गया।

आज़रख़्श मिसाइल का भर 70 किलोग्राम है और इसकी मारक दूरी 10 किलोमीटर है। इसे हवा से ज़मीन में और ज़मीन से जमीन पर फ़ायर किया जा सकता है। मिसाइल का अधिकतमक गति 550 मीटर प्रति सेकेंट है।

इस अवसर पर आईआरजीसी के कमांडर इनचीफ़ जनरल जाफ़री ने कहा कि लगभग दो साल से हमले यह फ़ैसला किया है कि आईआरजीसी की थल सेना को भी हेलीकाप्टर से लैस किया जाए और उसका अलग हेलीकाप्टर युनिट हो। उन्होंने कहा कि हम थल सेना में हेलीकाप्टर और ड्रोन के प्रयोग की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं।

ईरान की पासदाराने इंक़ेलाब फ़ोर्स आईआरजीसी ने पूरे पश्चिमी एशिया ही नहीं बल्कि विश्व स्तर पर अपनी ताक़त का लोहा मनवाया है। इस फ़ोर्स ने इराक़ और सीरिया में दाइश और अन्नुस्रा जैस आतंकी संगठनों और उनकी मदद करने वाले देशों की योजनाओं पर पानी फेरते हुए आतंकियों की कमर तोड़ दी।