ईरान, परमाणु समझौते पर प्रतिबद्ध हैः अमानो
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i58805-ईरान_परमाणु_समझौते_पर_प्रतिबद्ध_हैः_अमानो
अंतर्राष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेन्सी के महानिदेशक यूकिया अमानो ने एक बार फिर बल दिया है कि ईरान परमाणु समझौते अर्थात जेसीपीओए पर बल दिया है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Mar ०५, २०१८ १७:२४ Asia/Kolkata
  • ईरान, परमाणु समझौते पर प्रतिबद्ध हैः अमानो

अंतर्राष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेन्सी के महानिदेशक यूकिया अमानो ने एक बार फिर बल दिया है कि ईरान परमाणु समझौते अर्थात जेसीपीओए पर बल दिया है।

ईस्ना की रिपोर्ट के अनुसार अंतर्राष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेन्सी आईएईए के महानिदेशक यूकिया अमानो ने बल देकर कहा है कि एजेन्सी की ईरान में हर स्थान और हर जगह पर पहुंच है जहां उसे आवश्यकता होती है।

यूकिया अमानो  ने निदेशक मंडल की बैठक के आरंभ में अपने बयान में कहा कि अंतर्राष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेन्सी आईएईए पिछले दो वर्षों से संयुक्त समग्र कार्य योजना या जेसीपीओए के बारे में ईरान के वचनों के पूर्ण क्रियान्वयन पर नज़र रखे हुए है और उसका सत्यापन कर रही है।

अंतर्राष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेन्सी के महानिदेशक यूकिया अमानो ने जेसीपीओए को विफल बनाने के लिए अमरीकी दबावों की ओर संकेत करते हुए कहा कि जेसीपीओए या परमाणु समझौते की पराजय, परमाणु सत्यापन और बहुलतावाद की बहुत बड़ी पराजय शुमार होगी।
उनका कहना था कि अंतर्राष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेन्सी आईएईए, पूरक प्रोटोकोल की परिधि में ईरान की ओर से घोषित परमाणु पदार्थ के प्रयोग में दिगभ्रमिता न होने के बारे में अपने सत्यापन के क्रम को जारी रखेगी।

ज्ञात रहे कि अंतर्राष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेन्सी आईएईए अब तक अपनी नौ रिपोर्टों में इस बात पर बल दे चुका है कि ईरान परमणु समझौते पर पूर्ण रूप से कटिबद्ध है। (AK)