भारत और ईरान ने किये तेल के क्षेत्र में समझौते
Mar ०६, २०१८ ०७:२८ Asia/Kolkata
ईरान की IDRO Oil और भारत की ONGC VIDISH तेल कंपनियों के बीच समझौता हुआ है।
ईरान और भारत की तेल कंपनियों ने ईरान के "सूसेनगेर्द" आयल फील्ड के विस्तार में सहयोग के उद्देश्य से समझौता किया है।
इर्ना की रिपोर्ट के अनुसार ईरान की आईडीआरओ आयल कंपनी के महानिदेशक नस्रुल्लाह ज़ारेई ने मंगलवार को इस समझौते पर हस्ताक्षर के बाद बताया कि रूस कंपनी Zarubzh Oil Company के साथ इसी प्रकार के समझौते का मुख्य उद्देश्य, एक कंसरशियम बनाना है।
ज्ञात रहे कि ईरान की सूसेनगेर्द आयल फील्ड, इस देश के दक्षिणी नगर अहवाज़ से 45 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। इसमें प्रतिदिन कम से कम तीस हज़ार बैरेल तेल निकालने की क्षमता पाई जाती है।
टैग्स