शांतिपूर्ण ईरान किसी के लिए भी ख़तरा नहीं हैः रूहानी
इस्लामी गणतंत्र ईरान के राष्ट्रपति डाक्टर हसन रूहानी ने देश की रक्षा क्षमताओं को क्षेत्रीय शांति और सुरका की गैरेंटी बताया और कहा कि किसी को भी ईरान के मीज़ाइलों, हथियारों और रक्षा ढांचे की मज़बूती से भयभीत नहीं होना चाहिए।
डाक्टर हसन रूहानी ने बुधवार को मंत्रीमंडल की बैठक में कहा कि ईरान की आर्थिक, सांस्कृतिक, राजनैतिक, सामाजिक विशेषकर रक्षा शक्ति दूसरों के विरुद्ध नहीं है, कहा कि ईरान अपनी सैन्य शक्ति दूसरे देश पर हमले के लिए नहीं बढ़ा रहा है बल्कि देश की रक्षा शक्ति, प्रतिरक्षा और देश की रक्षा के लिए है।
राष्ट्रपति ने क्षेत्र में ईरानोफ़ोबिया फैलाने की कुछ क्षेत्रीय देशों की नीतियों की ओर संकेत करते हुए कहा कि ईरान प्रतिष्ठा के प्रयास में था और कभी भी ज़ोरज़बरदस्ती और दूसरों पर हमले की न तो सोच में रहा है और न रहेगा।
डाक्टर हसन ने कहा कि इतिहास पर नज़र डालने से पता चलता है कि ईरान कभी अत्याचार राष्ट्र नहीं रहा, किसी दूसरे की धरती पर क़ब्ज़ा नहीं किया और अपने पड़ोसियों पर कभी बमबारी नहीं की बल्कि तेहरान ने दूसरे देशों के शरणार्थियों को पनाह दी है।
राष्ट्रपति ने कहा कि ईरान किसी के लिए भी ख़तरा नहीं है, कहा कि ईरान पूरे क्षेत्र के लिए शांति व स्थिरता का कारण है और अपने अधिकारों की रक्षा करेगा। (AK)