ईरान और इराक़ के बीच 10 सहमति पत्रों पर होंगे हस्ताक्षर
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i58929-ईरान_और_इराक़_के_बीच_10_सहमति_पत्रों_पर_होंगे_हस्ताक्षर
इराक़ में ईरानी दूतावास के प्रेस अताशी का कहना है कि इस्लामी गणतंत्र ईरान के उप राष्ट्रपति इस्हाक़ जहांगीरी एक वरिष्ठ राजनैतिक व आर्थिक प्रतिनिधि मंडल के साथ इराक़ का दौरा करेंगे और उनके साथ नीजी और सरकारी व्यापारी भी साथ होंगे।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Mar ०७, २०१८ १७:१८ Asia/Kolkata
  • ईरान और इराक़ के बीच 10 सहमति पत्रों पर होंगे हस्ताक्षर

इराक़ में ईरानी दूतावास के प्रेस अताशी का कहना है कि इस्लामी गणतंत्र ईरान के उप राष्ट्रपति इस्हाक़ जहांगीरी एक वरिष्ठ राजनैतिक व आर्थिक प्रतिनिधि मंडल के साथ इराक़ का दौरा करेंगे और उनके साथ नीजी और सरकारी व्यापारी भी साथ होंगे।

इराक़ में ईरानी दूतावास के प्रेस अताशी अमीर शाही का कहना है कि उप राष्ट्रपति इस्हाक़ जहांगीरी के साथ उद्योग, खनिज और व्यापार मंत्री मुहम्मद शरीअत मदारी के नेतृत्व में आर्थिक प्रतिनिधि मंडल इराक़ के दौरे के दौरान इराक़ी अधिकारियों से वार्ता किया जिसके दौरान दोनों पक्ष व्यापार और अर्थव्यवस्था के बारे में 10 समझौतों पर हस्ताक्षर के लिए सहमत हुए।

उनका कहना था कि ईरानी और इराक़ी अधिकारियों के बीच होने वाले समझौतों पर हस्ताक्षर बुधवार को उप राष्ट्रपति इस्हाक़ जहांगीरी और इराक़ी प्रधानमंत्री हैदर अलएबादी की उपस्थिति में हुए।

इराक़ में ईरानी दूतावास के प्रेस अताशी का कहना था कि व्यापार, उद्योग, तकनीकी और इन्जीनियरिंग सेवाएं, कस्टम और स्टैंडर्ड जैसे क्षेत्रों में सहयोग के क्षेत्रों में दोनों देशों के बीच समझौते हुए हैं।

अमीर शाही ने कहा कि इराक़ के प्रधानमंत्री हैदर अलएबादी और उप राष्ट्रपति इस्हाक़ जहांगीरी ने पत्रकारों से बात करते हुए राजनैतिक, आर्थिक, व्यापारिक और इसी प्रकार क्षेत्रीय मुद्दों पर होने वाली वार्ता का ब्योरा दिया। (AK)