इस्राईली, ईरान से टकराने का बोझ नहीं उठा सकते, जनरल रशीद
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i59105-इस्राईली_ईरान_से_टकराने_का_बोझ_नहीं_उठा_सकते_जनरल_रशीद
ईरान की खातमुल अंबिया छावनी के कमांडर ने कहा है कि ज़ायोनी शासन , पहले से अधिक ईरान की शक्ति से अवगत है और वह ईरान से टकराने का साहस कर सकता है न ही एेसे किसी युद्ध का बोझ उठा सकता है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Mar ११, २०१८ १०:१५ Asia/Kolkata
  • इस्राईली, ईरान से टकराने का बोझ नहीं उठा सकते,  जनरल रशीद

ईरान की खातमुल अंबिया छावनी के कमांडर ने कहा है कि ज़ायोनी शासन , पहले से अधिक ईरान की शक्ति से अवगत है और वह ईरान से टकराने का साहस कर सकता है न ही एेसे किसी युद्ध का बोझ उठा सकता है।

जनरल गुलामअली रशीद ने रविवार को तेहरान में एक सम्मेलन में भाषण देते हुए कहा कि इ्सलामी गणतंत्र ईरान  इलाक़े में दाइश के आतंकवादियों को पराजित करके सीरिया और इराक़ में स्थिरता लाने के अलावा, अपने लिए सैनिक खतरों को कम करने में भी कामयाब हुआ है। 

उन्होंने कहा कि इस समय ईरान की जो क्षेत्रीय शक्ति और स्थिति है उसकी वजह से इस्लामी गणतंत्र ईरान के सामने टिकना हरेक के लिए कठिन और भारी हो गया है। 

उन्होंने कहा कि अमरीका भी, ज़ायोनी शासन की ओर से पैदा किये जाने वाले संकटों और झड़पों के दलदल में फंसने से बचता है। 

जनरल रशीद ने कहा कि ईरान के खिलाफ , अरब, इस्राईल और पश्चिम के संयुक्त मोर्चे के गठन की वजह से , इस्लामी जगत का सब से महत्वपूर्ण मुद्दे फिलिस्तीन को भुला दिया गया है। (Q.A.)