ईरान ने बताया यमन के पास हथियार किसके दिए हुए हैं
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i59145-ईरान_ने_बताया_यमन_के_पास_हथियार_किसके_दिए_हुए_हैं
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने आले सऊद शासन के ईरान विरोधी दृष्टिकोण को सऊदियों की क्षेत्र में नाकामी का परिचायक बताया है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Mar १२, २०१८ ०२:५५ Asia/Kolkata
  • ईरान ने बताया यमन के पास हथियार किसके दिए हुए हैं

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने आले सऊद शासन के ईरान विरोधी दृष्टिकोण को सऊदियों की क्षेत्र में नाकामी का परिचायक बताया है।

बहराम क़ासेमी ने अलआलम से इंटरव्यू में कहा कि सऊदी अरब यमन के दलदल में फंस चुका है और इस देश की जनता ने हमलों और नाकाबंदी के बावजूद आले सऊद को उसके लक्ष्य तक पहुंचने से रोक दिया है इसलिए आले सऊद ने ईरान विरोधी दृष्टिकोण अपनाया है।

उन्होंने बल दिया कि ईरान ने यमन के लिए किसी तरह के हथियार नहीं भेजे हैं बल्कि उसके पास जो हथियार हैं वह पूर्व सोवियत संघ के ज़माने के हैं और यमनियों ने इन्हीं हथियारों को उन्नत किया है।

ईरानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने बातचीत को ही यमन संकट का हल बताते हुए कहा कि संयुक्त अरब इमारात ने यमन पर सऊदी अरब के अतिक्रमण में बहुत बड़ा रोल निभाया है इसलिए अंतर्राष्ट्रीय अपराध न्यायालय को यूएई के नकारात्मक रोल पर भी ध्यान देना चाहिए। (MAQ/N)