रक्षा शक्ति बढ़ाते रहेंगे, अली शमखानी
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i59479-रक्षा_शक्ति_बढ़ाते_रहेंगे_अली_शमखानी
ईरान की राष्ट्रीय सुरक्षा की उच्च परिषद के सचिव ने युरोप को सचेत किया है कि वह अमरीका और इस्राईल के खेल में शामिल न हो।
(last modified 2023-04-09T06:25:50+00:00 )
Mar १७, २०१८ १९:०३ Asia/Kolkata
  • रक्षा शक्ति बढ़ाते रहेंगे, अली शमखानी

ईरान की राष्ट्रीय सुरक्षा की उच्च परिषद के सचिव ने युरोप को सचेत किया है कि वह अमरीका और इस्राईल के खेल में शामिल न हो।

" अली शमख़ानी" ने शनिवार को तेहरान में ओमान के विदेशमंत्री " युसुफ बिन अलवी" से भेंट में कहा कि ईरान अपनी रक्षा शक्ति में विस्तार, पूरी गंभीरता के साथ जारी रखेगा। 

उन्होंने कहा कि रक्षा शक्ति, विशेषकर ईरान का मिसाइल कार्यक्रम, राष्ट्रीय सुरक्षा की ज़रूरत के अनुसार गंभीरता के साथ जारी रहेगा और प्रचारिक व राजनीतिक हंगामों से उस पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा। 

ईरान की राष्ट्रीय सुरक्षा  की उच्च परिषद के सचिव" अली शमख़ानी" ने परमाणु समझौते के बारे में अमरीकी के गैर कानूनी रुख और उस पर युरोप की ठंडी प्रतिक्रिया के बारे में कहा  कि ईरान अमरीका की ओर से बार बार के उल्लंघन का उचित उत्तर सही समय पर देगा और समझौते को सीमित करने वाला कोई बदलाव या नया क़दम, स्वीकारीय नहीं होगा। 

अली शमखानी ने यूएई और सऊदी अरब के युद्धक विमानों की बमबारी में यमनी बच्चों और महिलाओं के जनसंहार के जारी रहने का उल्लेख करते हुए कहा कि यमन के बारे में ईरान और ओमान के संयुक्त दृष्टिकोण और रुख , युद्ध को तत्काल रोके जाने, युद्ध विराम लागू किये जाने, घेराबंदी खत्म किये जाने, मानवता प्रेमी सहायता भेजे जाने और  नये राजनीतिक ढांचे के लिए यमनी - यमनी वार्ता पर आधारित है। 

उन्होंने कहा कि फार्स की खाड़ी की सुरक्षा और इस क्षेत्र में शांति बहुपक्षीय सहयोग करने और तनाव से दूर रहने द्वारा ही संभव है। 

इस भेंट में " युसुफ बिन अलवी " ने राजनीतिक उद्देश्यों के लिए सैन्य साधनों के प्रयोग को अस्वीकारीय बतातते हुए कहा कि इलाक़े में हालिया वर्षों के अनुभवों से पता चलता है कि हिंसा और सैन्यवाद के बजाए सहमति और वार्ता की राह अपनायी जानी चाहिए। 

ओमान के विदेशमंत्री ने इस बात का उल्लेख करते हुए कि ओमान, ईरान को अपना दोस्त, भागीदार और विश्वस्त पड़ोसी समझता है, इलाक़े में शांति स्थापना में ईरान की भूमिका की सराहना की। (Q.A.)