पुतीन की एेतिहासक जीत पर राष्ट्रपति रूहानी ने दी बधाई
इस्लामी गणतंत्र ईरान के राष्ट्रपति डाक्टर हसन रूहानी ने रूस के राष्ट्रपति विलादीमीर पुतीन को राष्ट्रपति चुनाव में जीत पर बधाई दी है।
रूस के मुख्य चनाव आयोग ने बताया कि राष्ट्रपति विलादीमीर पुतीन ने 76.6 प्रतिशत वोट हासिल किए हैं। इस जीत के साथ विलादीमीर पुतीन चौथी बार रूस के राष्ट्रपति होंगे।
राष्ट्रपति डाक्टर हसन रूहानी ने सोमवार को रूसी राष्ट्रपति विलादीमीर पुतीन के नाम अपने संदेश में हालिया वर्षों में तेहरान और मास्को के संबंधों में विस्तार पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि तेहरान क्षेत्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, द्विपक्षीय और विभिन्न क्षेत्रों में रूस से अधिक संबंधों में विस्तार के लिए तैयार है।
राष्ट्रपति डाक्टर हसन रूहानी ने आशा व्यक्त की है कि पुतीन के नये कार्यकाल में तेहरान और मास्को के संबंध पहले से अधिक विस्तृत होंगे।
डाक्टर हसन रूहानी ने रूस की सरकार और जनता के लिए सफलता और कल्याण की कमाना भी की।
रूस में राष्ट्रपति चुनाव पर नज़र रखने के लिए दुनिया भर से 1500 से अधिक पर्यवेक्षक मास्को पहुंचे जबकि हज़ारों स्थानीय पर्यवेक्षक भी चुनाव पर नज़र रखने के लिए मौजूद थे। प्रशासन का कहना है कि चुनाव को पारदर्शी बनाने के पूर्ण प्रबंध किए गये थे।
ज्ञात रहे कि वर्तमान राष्ट्रपति विलादीमीर पुतीन 18 वर्षों से सत्ता में हैं। वह 7 मई 2012 से अब तक रूस के राष्ट्रपति हैं। पुतीन इससे पहले भी 2000 से 2008 तक राष्ट्रपति के रूप में सेवाएं अंजाम दे चुके हैं जबकि 1999 से 2000 तक और फिर 2008 से 2018 तक रूस के प्रधानमंत्री भी रह चुके हैं। (AK)