सऊदी अरब, पूरी दुनिया में आतंकवाद फैलाने का केन्द्र, विदेशमंत्रालय के प्रवक्ता
इस्लामी गणतंत्र ईरान के विदेशमंत्रालय के प्रवक्ता अमरीका के " ब्रोकिंग्स" स्टडी सेन्टर में सऊदी विदेशमंत्री के निराधार दावों पर प्रतिक्रिया प्रकट करते हुए कहा है कि सऊदी अरब इलाक़े और पूरी दुनिया में आतंकवाद, चरमपंथ और अस्थिरता के प्रसार का मुख्य स्रोत है।
याद रहे सऊदी विदेशमंत्री " आदिल अल जुबैर" ने गुरुवार को ईरान पर आतंकवाद के समर्थन का आरोप लगाते हुए दावा किया था कि ईरान इलाक़े की एक बड़ी समस्या है।
याद रहे यह दावा एेसी स्थिति में है कि जब ईरान, क्षेत्र में आतंकवाद के खिलाफ युद्ध में एक प्रभावशाली पक्ष है।
ईरान ने जिस तरह से सीरिया और इराक़ की सरकारों की अपील पर, आतंकवाद के खिलाफ युद्ध में उनके साथ सहयोग किया है वह अमरीकियों , सऊदियों और ज़ायोनियों को बिल्कुल पसन्द नहीं आया है।
विदेशमंत्रालय के प्रवक्ता ने सऊदी विदेशमंत्री के हालिया बयान को सच्चाई से दूर और धूर्ततापूर्ण बताते हुए कहा कि यह पहली बार नहीं है जब सऊदी नेता, वर्चस्ववादी शक्तियों की भूमि पर क़दम रखते हैं तो उनका दुस्साहस बढ़ गया हो।
विदेशमंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि सऊदी विदेशमंत्री एेसी दशा में यमन में राजनीतिक समाधानस की बात करते हैं कि जब तीन वर्षों के दौरान रियाज़ ने राजनीतिक समाधान की हर कोशिश को विफल किया है और यमनी जनता से वह बम व आग की भाषा में ही बात करता रहा है।
विदेशमंत्रालय के प्रवक्ता बहराम क़ासेमी ने कहा कि इ्स्लामी गणतंत्र ईरान ने हमेशा शांति व स्थिरता के लिए कोशिश की है और आतंकवाद के खिलाफ संघर्ष में व्यस्त रहा है। (Q.A.)