परमाणु समझौते से निकलकर अमरीका फंस जाएगाः ईरान
ईरान की संसद मजलिसे शूराए इस्लामी की विदेश नीति और राष्ट्रीय सुरक्षा आयोग के प्रमुख अल्लाउद्दीन बुरूजेर्दी ने कहा है कि यदि अमरीका ने परमाणु समझौते से निकलने का फ़ैसल किया तो यह बहुत मुश्किल होगा कि ईरान अतीत की भंति जेसीपीओए के मार्ग को जारी रखे।
उन्होंने रविवार को पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि इस बात के दृष्टिगत कि अमरीका वित्तीय और बैंकिंग सिस्टम पर दबाव डालकर अपने ग़ैर क़ानूनी प्रतिबंधों द्वारा दबाव डालने का क्रम जारी रखे हुए और यूरोप के पास भी व्यवहारिक रूप से इस प्रकार के दबाव को सहन करने की शक्ति नहीं है, परमाणु समझौते से अमरीका के संभावित रूप से निकलने की स्थिति में ईरान के राष्ट्रीय हित में इस रास्ते को जारी रखना बहुत मुश्किल काम होगा।
ईरान की संसद मजलिसे शूराए इस्लामी की विदेश नीति और राष्ट्रीय सुरक्षा आयोग के प्रमुख अल्लाउद्दीन बुरूजेर्दी ने कहा है कि बावजूद इसके कि अमरीकियों ने कई बार परमाणु समझौते से निकलने की बात कही है किन्तु अब भी वह समझौते में बाक़ी हैं और साथ ही परमाणु समझौते की आलोचना करते हैं।
श्री बुरूजेर्दी ने बल दिया कि इस बात के दृष्टिगत कि अमरीकी सरकार में बहुत बड़ा परिवर्तन हुआ और कट्टरपंथी तथा विरोधी लोगों को जगह दी गयी है, एेसा प्रतीत होता है कि अतीत की तुलना में अमरीका की नकारात्मक नीतियां बढ़ी हैं। (AK)